सड़कों पर बनाई प्रैंक वीडियो, यूट्यूब चैनल के लिए किया काम, आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी हैं ये हसीना

Tripti Dimri Worked For Youtube Channel: तृप्ति डिमरी अभी के वक्त में बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री बन गई है। इससे पहले उन्होंने 'बुलबुल' और 'लैला मजनू' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया। लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता उनको रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' से मिली और इसमें उन्होंने सिर्फ कैमियो किरदार निभाया था। अपने छोटे से रोल से वह काफी चर्चा में आ गई।
लेकिन अब हाल ही में तृप्ति की राजकुमार राव के साथ फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' भी रिलीज हुई है। दर्शकों द्वारा फिल्म को एवरेज रिस्पांस मिला। लेकिन तृप्ति के पास अभी के वक्त में काम की कोई भी कमी नहीं है। हालांकि एक वक्त था जब वह एक यूट्यूब चैनल के साथ काम करती थी। वह सड़क पर लोगों के प्रैंक वीडियो बनाती थी।
अब हाल ही में तृप्ति डिमरी ने रणवीर अलाहबादिया के साथ पॉडकास्ट के दौरान अपनी जर्नी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि "तब बहुत मजा आता था और मैं एक यूट्यूब चैनल के साथ में काम किया करती थी। हम काफी फनी वीडियो बनाते थे। तब मुझे किसी भी बात का डर नहीं था। हम यूं ही टाइम पास करते हुए वीडियो बनाते थे।"
तृप्ति ने आगे कहा कि "लेकिन अब मुझे ऐसा लगता है कि मेरे अंदर की वह तृप्ति नहीं रही। मुझे बुलबुल और कला के बाद ऐसा कुछ ऑफर हुआ जिसके बाद में खुद तृप्ति को अपने अंदर ढूंढ ही नहीं पाई। फिर मैंने अपने वीडियो दोबारा देखे कि मैंने ये पहले किया है तो अब क्यों नहीं कर पा रही हूं। मैं उसे फेज को बहुत याद करती हूं तब कोई टेंशन नहीं थी और बहुत चिल थे।"
अगर हम तृप्ति डिमरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में राजकुमार राव के साथ उनकी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' रिलीज हुई है। अब दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 3' रिलीज होने वाली है। तृप्ति को कार्तिक आर्यन के अपोजिट देखा जाएगा। साथ ही फिल्में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन जैसे सितारे भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications