'जैकपॉट' में सन्नी का टॉपलेस सीन..फिर सेंसर क्यों नहीं?
हाल ही में पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म जैकपॉट एक पारिवारिक फिल्म हैं जिसमें कुछ भी वल्गर नहीं है।
लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म जैकपॉट में सन्नी का एक टॉपलेस सीन है जिसके बाद सन्नी की ही बात में सवाल उठने लगे कि आखिर वह कैसे कह सकती हैं कि उनकी फिल्म जैकपॉट को सेंसरशीप की जरूरत नहीं है। अगर फिल्म में वाकई में सन्नी का टॉपलेस सीन है तो..या तो इस सीन को फिल्म से हटाया जाये या फिर सेंसर किया जाये। खैर यह फैसला तो सेंसर बोर्ड को करना है, हम-आप तो केवल बातें कर सकते हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में सन्नी लियोन ने कहा था कि यह एक पारिवारिक फिल्म है और इसे सेंसरशिप की जरूरत नहीं है। 32 वर्षीया अभिनेत्री ने फिल्म में कुछ बोल्ड दृश्य दिए हैं। उसने कहा कि यह देखना सेंसर बोर्ड का काम है कि वयस्कों के लिए क्या देखना उचित है और क्या नहीं। लियोन ने कहा, "जैकपॉट ए श्रेणी की फिल्म नहीं है। इसलिए उन्हें फिल्म के विषय को लेकर संजीदा होना होगा।"
हालांकि फिल्म का एक हॉट सांग 'एगजैक्टली' पर सेंसर बोर्ड ने पाबंदी लगा दी है बावजूद इसके सन्नी ने कहा कि यह एक फैमिली फिल्म है। गोवा में फिल्माए गए फिल्म जैकपॉट में नसीरुद्दीन शाह ने भी काम किया है। फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म के एक दृश्य में सन्नी अपने पति डेनियल वीबर के साथ भी नजर आयेंगी।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











