अमर-बिपाशा कि अश्लील प्रेम-संवादों से भरी है सीडी

स्टार न्यूज पर गुरूवार को साढ़े नौ बजे एक कार्यक्रम प्रसारित किया गया जिसमें एक सीडी की आवाज दिखायी गई । उस सीडी में जिस लड़की की आवाज है वो अपना नांम बिपाशा बसु बताती है जबकि जिस पुरूष की आवाज है वो अमर सिंह की बतायी गई है। इनके बीच में जो संवाद हुआ है वो काफी अश्लील है। बात चीत के दौरान सीडी की बिपाशा अमर सिंह से फोन पर बात करती है, जिसे पहले अमर सिंह पहचानने से इंकार कर देते हैं। उसके बाद सीडी की महिला अपना नाम बिपाशा बताती है और शिकायत करती है कि अमर सिंह और उसकी मुलाकात पिछले एक महीने से नहीं हुई है।
बातचीत का सिलसिला चलता है उसके बाद सीडी वाले अमर सिंह सीडी वाली बिपाशा को धन्यवाद देते हैं और कहते हैं कि मैं शुक्रगुजार हूं कि आपने मुझे जैसे बूढ़े व्यक्ति को याद रखा, जिसके जवाब में सीडी की बिपाशा हंसकर जवाब देती है अरे बूंढे होने पर कोई फर्क नहीं पड़ता, जिस पर अमर सिंह का जवाब बेहद ही अश्लील होता है वो कहते हैं कि उम्र का टांगो के बीच असर तो पड़ता ही है। ये है बातों का वो सिलसिला जो सीडी में कैद है।
इस सीडी के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री बिपाशा बसु ने ट्विटर पर लिखा है कि आजकल मेरे पास बहुत से मीडिया वाले फोन कर रहे हैं और किसी सीडी के बारे में बात कर रहे हैं, जिसके बारे में वो नहीं जानती है। अपनी और अमर सिंह की बातों को सिरे से खारिज करती हुई बंगाली बाला ने कहा कि वो और अमर सिंह कभी नहीं मिले हैं।
हालांकि अमर सिंह का कहना है कि सीडी की छेड़-छाड़ की गई है, जिसमें उनके विरोधियों का हाथ है। अगर ये बातें सही हैं तो फिर अमर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में ये क्यों कहा था कि वो उनकी रिकार्डेड सीडी को सार्वजिनक होने से रोके। खैर क्या सही है और क्या गलत इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन इतना तो तय है कि इस सीडी ने इन दिनों मार्केट में काफी धूम मचा रखी है।


Click it and Unblock the Notifications











