वोग अवार्ड्स 2018 विजेता लिस्ट - करीना कपूर, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने मारी बाज़ी

मशहूर फैशन मैगज़ीन वोग ने इस साल की बेहतरीन महिलाओं और पुरूषों को सम्मानित करने के लिए एक अवार्ड नाइट का आयोजन किया और बॉलीवुड का हर नया और पुराना सितारा इस जश्न का हिस्सा बना। बात हो रही है वोग वूमन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2018 की। रेड कार्पेट पर करीना कपूर खान छाई रहीं।

लेकिन फिर भी रेड कार्पेट पर जैसे ही करिश्मा कपूर और प्रीती ज़िंटा पहुंची सबकी नज़रें उन पर थम गईं। दूसरी तरफ नए सितारों ने भी इस इवेंट में कम रौनक नहीं लगाई। जान्हवी कपूर से लेकर फातिमा सना शेख और कार्तिक आर्यन से लेकर अपारशक्ति खुराना ने रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

vogue-women-of-the-year-awards-2018-kareena-kapoor-ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-win

बात की जाए अवार्ड्स की तो बेहद अनोखे अवार्ड्स पर बॉलीवुड सितारों ने अपनी दावेदारी दिखाई। साल की स्टाईल ऑईकॉन का पुरस्कार मिला करीना कपूर को Style Icon Of the year 2018. वहीं साल के सर्वश्रेष्ठ पुरूष बने रणबीर कपूर Man of the Year 2018.

वहीं इस साल युवाओं की फेवरिट बनीं आलिया भट्ट जिन्हें Youth Icon of the Year का अवार्ड मिला। आयुष्मान खुराना को Man Of the Moment का अवार्ड मिला क्योंकि बॉलीवुड में इस वक्त उनका बेहतरीन समय चल रहा है। विक्की कौशल और राधिका आप्टे को अपने बेहतरीन काम के लिए Vogue Trends Disruptor of the year का अवार्ड मिला।

मेघना गुलज़ार को राज़ी के लिए फिल्ममेकर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला। इस अवार्ड शो को होस्ट किया था करण जौहर ने। देखिए रेड कार्पेट पर कैसे सितारों ने की रोशनी -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X