वोग वूमन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2019 - कैटरीना से दुलकर सलमान तक जानिए पूरी Winner List
वोग वूमन ऑफ द ईयर अवार्ड्स की रात बॉलीवुड सितारों ने रेड कार्पेट से लेकर स्टेज तक आग लगाई। वहीं आलिया भट्ट से लेकर कैटरीना कैफ और रणवीर सिंह से लेकर दुलकर सलमान तक सितारों ने सारे मुख्य अवार्ड अपने नाम किए। इस साल वोग ने हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
वहीं महिलाओं के साथ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर, उन्हें सम्मान देने वाले पुरूषों को भी सम्मानित किया गया। हर बार की तरह इस बार भी रणवीर सिंह का स्टाईल सबको भा गया। जानिए पूरी Winner List
रेड कार्पेट पर जहां रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर बेहद चटक लाल आउटफिट्स में दिखाई दिए। वहीं दूसरी तरफ, कैटरीना कैफ भी बिल्कुल चमकते लाल रंग के गाउन में किसी परी से कम नहीं नज़र आईं।

अनुष्का हर बार की तरह कुछ अलग दिखते हुए Boss Lady बनकर नज़र आईं वहीं नई सेंसेशन अनन्या पांडे ने अपनी सीधी सादी अदाओं से दिल जीता।


Click it and Unblock the Notifications











