विशाखापट्टनम गैस लीक: हजारों लोग और जानवर तड़प रहे, त्रासदी ने मचाई तबाही- बॉलीवुड ने मांगी दुआएं
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी में गैस लीक (Vizag gas leak) का दर्दनाक मामला सामने आया है। कोरोना के बाद विशाखापट्टनम गैस त्रासदी ने देशभर में तनाव पैदा कर दिया है। अभी तक गैस रिसाव के चलते कई जानें जा चुकी हैं। वहीं हजारों से भी ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ने की खबरें सामने आई है। आरआर वेंकटपुरम में स्थित विशाखा एलजी पॉलिमर कंपनी में ये हादसा हुआ। इसका असर दूर दूर तक के क्षेत्रों में दिखाई दिया। वहीं सोशल मीडिया पर तो इस ट्रेजडी को भोपाल गैस त्रासदी से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विशाखापट्टनम गैस लीक हादसे पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने प्रतिक्रिया दी। करण जौहर, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन कपूर, महेश बाबू, स्वरा भास्कर, तमन्ना भाटिया समेत कई सितारों ने लोगों के लिए प्रार्थना की। बता दें अभी शहर में सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है। सोशल मीडिया पर ऐसी ढेरों तस्वीरें सामने आई हैं जोकि दिल दहला देने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











