क्या विवेक ओबरॉय बनेंगे मूँछ वाले दुल्हा?

By Neha Nautiyal
क्या विवेक ओबरॉय बनेंगे मूँछ वाले दुल्हा?

'दबंग' के सलमान ख़ान की मूँछो की तो ख़ूब चर्चा हो रही है. लेकिन विवेक ओबरॉय की मूँछे भी कुछ कम सुर्ख़ियाँ नहीं बटोर रही हैं. राम गोपाल वर्मा की अगली फिल्म 'रक्त चरित्र ' में विवेक मूँछो के साथ दिखेंगे. और उनका कहना है कि जब तक फ़िल्म रिलीज़ नहीं हो जाती, तब तक वो इसी रूप में रहेंगे.

'रक्त चरित्र' अक्टूबर में रिलीज़ होगी और उसी महीने विवेक की शादी भी है. विवेक कहते हैं कि उन्होंने अभी इस बात का फैसला नहीं किया है की शादी में वो मूँछ रखेंगे या नहीं.

लेकिन विवेक की मां चाहती हैं कि वो जल्दी से अपने क्लीन शेव लुक में वापस आ जाएँ. विवेक कहते हैं "जब टीवी देखते समय मैं अपनी मूँछे सहलाता हूँ तो मेरी माँ मुझे ऐसे मारती हैं जैसे बचपन में मारती थीं. उन्हें मेरी मूँछें बिलकुल भी पसंद नहीं हैं"

इसी साल अक्टूबर में विवेक ओबरॉय की शादी पूर्व राजनेता जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा के साथ होने वाली है.

'दबंग' में सलमान ख़ान की मूँछो वाले रूप के साथ तुलना के सवाल पर विवेक कहते हैं, "ये क्या सवाल है. मैं ऐसे सवाल का जवाब भी नहीं देना चाहता."

फ़िल्म 'रक्त चरित्र' की बात करें, तो ये आंध्र प्रदेश के राजनेता परिताला रविंद्र के जीवन पर आधारित है. इसके निर्देशक हैं रामगोपाल वर्मा जिनके साथ विवेक ओबरॉय आठ साल बाद काम कर रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X