चेन्नई में विवेकानंद पर बनी पहली 3 डी फिल्म का शुभारंभ

विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर इस 3 डी फिल्म का उद्घघाटन पद्मश्री आर एम वासगम ने किया। इतना ही नहीं उन्होंने इस फिल्म का मजा 3 डी ग्लास से लिया। इस अवसर पर दर्शक भी इस महापुरूष पर बनी पहली 3 डी फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आए।
इस मौके पर यहां 3डी होलोग्राफिक प्रदर्शन प्रणाली का भी उद्धघाटन इसी विवेकानंद सदन में किया गया। चेन्नई स्थित यह आश्रम वह जगह है जहां पर विवेकानंद अपने पश्चिम प्रवास से वापस आने के बाद 9 दिनों तक ठहरे थे। विवेकानंद को भारतीय सभ्यता, संस्कृति के प्रवर्तक एवं संरक्षक के रूप में जाना जाता है। आज भी युवा इन्हें ही अपना आदर्श मानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











