विवेक रंजन अग्निहोत्री की द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर की शूटिंग पूरी!

By Filmibeat Desk
the delhi files

The Delhi Files- फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री की आगामी फिल्म द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर ने 26 जनवरी 2025, गणतंत्र दिवस के दिन अपने पहले यूनिट रिलीज़ के साथ देशभर में हलचल मचा दी है।

इस प्रभावशाली वीडियो में मिथुन चक्रवर्ती को जल हुई जीभ के साथ भारतीय संविधान पढ़ते हुए देखा जा सकता है, और उनके पीछे एक सुनसान गलियारे का भयावह दृश्य नजर आता है।

विचारोत्तेजक और प्रभावशाली इस वीडियो यूनिट ने यह साफ कर दिया है कि साहसी फिल्म निर्माता एक बार फिर भारत के इतिहास, राजनीति और सामाजिक विषयों पर गंभीर चर्चा छेड़ने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स के बाद इस ट्राइलॉजी की तीसरी कड़ी होगी।

दर्शक फिल्म से जुड़ी और भी अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है-फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है!

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर के रैप-अप सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया, जिसमें पूरी टीम इस खास पल का जश्न मनाते हुए नजर आ रही है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा: और... यह WRAP हो गया! #TheDelhiFiles - बंगाल चैप्टर। स्वतंत्रता दिवस 2025 पर रिलीज़ हो रही है।

द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री कर रहे हैं, और इसे अभिषेक अग्रवाल व पल्लवी जोशी संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का प्रस्तुतिकरण तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म 15 अगस्त 2025, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनियाभर में रिलीज़ होगी।

More from Filmibeat

Read more about: the delhi files
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X