'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर लॉन्च से पहले विवेक रंजन अग्निहोत्री उठाएंगे ये कदम, स्टे मिलने के बाद लिया फैसला

By Filmibeat Desk
The Bengal files

The Bengal files: फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री कोलकाता में द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर लॉन्च करने जा रहे हैं। इस मौके पर वह सबसे पहले कालीघाट में आशीर्वाद लेंगे, जिसके बाद ट्रेलर लॉन्च होगा। इसके साथ ही वह शहीद मीनार भी जाएंगे, जहां श्रद्धांजलि देंगे। बता दें कि चल रहे विवाद पर फिल्ममेकर को सुप्रीम कोर्ट से स्टे ऑर्डर भी मिला है!

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्ममेकर की सच उजागर करने वाली फाइल्स ट्रिलॉजी का यह तीसरा पार्ट है, इससे पहले द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स आ चुकी हैं। यह फिल्म बंगाल के डायरेक्ट एक्शन डे और 1946 के कलकत्ता किलिंग्स की दर्दनाक घटनाओं को दिखाती है। रोमांचक टीजर के बाद अब इसके ट्रेलर का इंतज़ार भी खत्म होने वाला है, क्योंकि फिल्ममेकर इसे कलकत्ता में लॉन्च करने वाले हैं।

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर कलकत्ता में रिलीज किया जाएगा। यह एक यादगार पल होने वाला है, इसलिए फिल्ममेकर कालीघाट जाकर आशीर्वाद लेंगे और फिर ट्रेलर लॉन्च करेंगे। ट्रेलर लॉन्च के बाद वे शहीद मीनार जाकर श्रद्धांजलि देंगे।

फिल्म का पहला टीज़र, जो जून में रिलीज़ हुआ था, जिसने अपने डरावने दृश्यों और गहरे माहौल से हलचल मचा दी थी। इसमें खून से सने विज़ुअल्स, एक कश्मीरी पंडित का चेतावनी भरा बयान "बंगाल दूसरा कश्मीर बनता जा रहा है" और जलती हुई मां दुर्गा की प्रतिमा शामिल थी।

द बंगाल फाइल्स को लिखा और डायरेक्ट किया है विवेक रंजन अग्निहोत्री ने और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नज़र आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म, विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स भी शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X