विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' के सेट से दिखाई झलक, की मां काली की पूजा

By Filmibeat Desk
Vivek Ranjan Agnihotri

Vivek Ranjan Agnihotri-The Delhi files: फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri-) हमेशा अपनी बोल्ड सोच और बेधड़क फिल्में बनाने के अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। वो ऐसे निर्देशक हैं जो कैमरे के सामने हो या पीछे, अपनी बात खुलकर कहते हैं। 'द ताशकंद फाइल्स', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द वैक्सीन वॉर' जैसी फिल्मों से देशभर में तहलका मचाने के बाद अब वो अपनी अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' लेकर आ रहे हैं।

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने शेयर की सेट से तस्वीर
पोइला बैशाख के मौके पर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' (The Delhi files - The Bengal chapter) के सेट से कुछ बीटीएस फोटोज शेयर करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। साथ ही एक दमदार मैसेज भी दिया जो खासकर आज की युवा पीढ़ी को जागरूक करने के मकसद से था। विवेक ने सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा - 'इस #PoilaBoishakh पर, मैं मां काली को नमन करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि बंगाल में शांति और सद्भाव बहाल हो।

मां काली का किया नमन
मैं युवाओं से साहस और बुद्धि के साथ आगे बढ़ने का आग्रह करता हूं... और भारतीय पुनर्जागरण का नेतृत्व करें। बंगाल को कभी दूसरा कश्मीर नहीं बनना चाहिए। शुभो नोबो बोरशो। जय मां काली। जय हिंद। तस्वीर सौजन्य: #TheDelhiFiles बंगाल चैप्टर के सेट" 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री कर रहे हैं। इस फिल्म को अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि इसे तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: the delhi files
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X