Vivek Ranjan Agnihotri ने 'द वैक्सीन वॉर' के सेट से शेयर किया BTS वीडियो, स्टारकास्ट को रखा सीक्रेट

Vivek Agnihotri: विवेक रंजन अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सेट से कुछ वीडियो सामने आए हैं। लेकिन फिल्म के निर्माता पल्लवी जोशी और निर्देशक के साथ बाकी लोगों ने इस बात का खास ख्याल रखा कि फिल्म की स्टार कास्ट सीक्रेट ही रहें।
हाल में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ बिहाइन्ड द सीन्स झलकियां शेयर की है, जहां हम उन्हें फिल्म का निर्देशन करते हुए देख सकते हैं।
बता दें, 'द वैक्सीन वॉर' भारतीय वैज्ञानिकों और उन लोगों पर आधारित है, जिन्होंने दुनिया में सबसे प्रभावी वैक्सीन बनाने के लिए दो साल से अधिक समय दिया। दिन- रात उस पर काम किया। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं और बहुत अहम लोगों पर आधारित है।
भारत, दुनिया के बाकी हिस्सों की तरह ही पिछले दो सालों में काफी मुश्किलों से गुजरा है जब महामारी ने देश को बुरी तरह प्रभावित किया। कई भारतीय वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपना खून-पसीना एक कर दिया कि बीमारों का इलाज ठीक तरह से हो सके और नतीजतन वैक्सीन बनाई। ऐसे में जहां लोग कोरोना पर जीत का जश्न मनाने में लगे थे, वहीं कुछ एजेंसियां, पार्टियां और मीडिया हाउस लगातार इस जीत को बदनाम करने की दिशा में काम कर रहे थे। अब इस फिल्म के साथ, विवेक अग्निहोत्री 15 अगस्त 2023 को 11 भाषाओं में अपनी अगली फिल्म लेकर आ रहे हैं।
यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली सहित 10 से अधिक भाषाओं में रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications











