कश्मीर पर बहस के लिए तैयार नहीं विवेक अग्निहोत्री, ऑक्सफोर्ड यूनियन का निमंत्रण किया रिजेक्ट!

Vivek Agnihotri Kashmir- विवेक रंजन अगेनहोत्री एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जिन्हें अपनी फिल्मों के जरिए मजबूत प्रभाव डालने के लिए जाना जाता है। वह एक ऐसे फिल्म डायरेक्टर हैं, जो की फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जीवन में भी सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए जाने जाते हैं।
यह उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से साफ है, जिसमें उन्होंने कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को उजागर किया था। इस फिल्म ने लाखों लोगों को प्रभावित किया और दुनिया भर का ध्यान अपनी तरफ खींचा, जिससे विवेक को उनके बेहतरीन काम के लिए काफी सराहना भी मिली।
फिल्म मेकर की मान्यता तब और बढ़ गई जब उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनियन द्वारा कश्मीर पर चर्चा के लिए बुलाया गया। हालांकि, उन्होंने इस विषय को भारत और कश्मीर के खिलाफ मानते हुए उस आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। कश्मीर पर बहस के लिए ऑक्सफोर्ड यूनियन के निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर अपना अस्वीकृति पत्र साझा करते हुए लिखा है:
IMPORTANT:
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) September 5, 2024
I was invited by the prestigious Oxford Union to debate on Kashmir. I found the theme offensive, anti-India, and anti-Kashmir. On principle, I have declined the offer. PFA my decline letter.@OxfordUnion pic.twitter.com/sXSO7UGUlx
महत्वपूर्ण
मुझे प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनियन द्वारा कश्मीर पर बहस के लिए आमंत्रित किया गया था। मुझे विषय आपत्तिजनक, भारत विरोधी और कश्मीर विरोधी लगा। सिद्धांत रूप से, मैंने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। PFA मेरा अस्वीकृति पत्र।"
देश भर में तारीफ और प्यार पाने के बाद, विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' के साथ दर्शकों को एक और प्रभावशाली सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद, जाने-माने प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने एक बार फिर विवेक रंजन अग्निहोत्री के साथ हाथ मिलाया है। इस बार, उनके प्रोडक्शन बैनर अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के तहत, वे 'द दिल्ली फाइल्स' पर काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











