'द बंगाल फ़ाइल्स' रिलीज से पहले चित्तरंजन पार्क पहुंचे विवेक रंजन अग्निहोत्री, लिया मां काली का आशीर्वाद

By Filmibeat Desk
Vivek Ranjan Agnihotri

विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्म द बंगाल फाइल्स के शानदार थिएटर रिलीज की तैयारी में हैं। भारतीय सिनेमा के सबसे साहसी निर्देशकों में से एक माने जाने वाले अग्निहोत्री ने पहले 'द ताशकंद फाइल्स' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी दमदार और सच्चाई पर आधारित कहानियां दी हैं। उनकी फिल्में हमेशा देशभर में चर्चा का विषय बनी हैं क्योंकि वह इतिहास के उन किस्सों पर रोशनी डालती हैं जो लंबे समय से छिपे हुए थे। वैसे ही द बंगाल फाइल्स की घोषणा और ट्रेलर लॉन्च के बाद से फिल्म को लेकर चर्चा से लेकर विवादों तक पैदा हो गया, जिससे दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ गया है।

अब जब फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, ऐसे में निर्देशक हाल ही में दिल्ली गए और चित्तरंजन पार्क का दौरा किया, जो शहर की बंगाली संस्कृति का केंद्र और सबसे बड़ी बंगाली बस्ती है। इतना ही नहीं उन्होंने वहां के जाने माने काली माता मंदिर में भी दर्शन किए, जहां उन्हें मंदिर के अध्यक्ष के साथ तस्वीर खिंचवाते देखा गया। इस तरह से उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले आशीर्वाद लिया। द बंगाल फ़ाइल्स के साथ, विवेक रंजन अग्निहोत्री हिंदुओं के नरसंहार और डायरेक्ट एक्शन डे और उसके बाद की घटनाओं को पर्दे पर लाने वाले हैं।

विवेक ने हाल ही में एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बंगाल के इतिहास के बारे में विस्तार से बात की और लोगों से फिल्म देखने की अपील की ताकि असली घटनाओं को समझा जा सके। ऐसे में अब ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ट्रेंड कर रहा है और दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता है। दमदार कलाकारों और विवेक की खास कहानी कहने के अंदाज के साथ, द बंगाल फ़ाइल्स सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्म बन गई है।

द बंगाल फाइल्स की कहानी और निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, जबकि इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X