विवेक रंजन अग्निहोत्री द कश्मीर फाइल्स के बाद अब 'The Delhi Files' से जीतेंगे लोगों का दिल, सामने आई रिलीज डेट

By Filmibeat Desk
The Delhi Files

The Delhi Files release date revealed: फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री हमेशा अपनी दमदार फिल्मों के जरिए जमरक सुर्खियां बटोरते हैं। उनकी फिल्मों की कहानियां दर्शकों पर असर डालने से लेकर उनकी स्टोरी टेलिंग के अंदाज को भी सामने रखती हैं। द ताशकंद फाइल्स, द कश्मीर फाइल्स और द वैक्सीन वॉर जैसी सफल फिल्में बनाने के बाद, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म मेकर अपनी अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' के साथ एक और दिलचस्प कहानी लेकर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने मच अवेटेड फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है, जो दो पार्ट्स में बनाई जाएगी। ऐसे में उन्होंने खुलासा किया है कि द दिल्ली फाइल्स - द बंगाल चैप्टर 15 अगस्त, 2025 को रिलीज होगी।

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर द दिल्ली फाइल्स - द बंगाल चैप्टर का एक दिलचस्प पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज की डेट की घोषणा की है। इस पोस्टर को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'अपने कैलेंडर पर मार्क करें: 15 अगस्त, 2025 कई सालों के रिसर्च के बाद, #TheDelhiFiles की कहानी एक पार्ट के लिए बहुत शक्तिशाली है। हम आपके लिए द बंगाल चैप्टर लाने के लिए उत्साहित हैं - दो पार्ट में से पहला, जो हमारे इतिहास के एक अहम चैप्टर से पर्दा उठाता है।'

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म के लिए गहराई तक रिसर्च के लिए केरल से लेकर कोलकाता और दिल्ली तक यात्रा की और लोगों से मिलकर सारी जानकारी इकट्ठा की। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म के लिए इतनी मेहनत की है कि उन्होंने 100 से ज्यादा किताबें और 200 से ज्यादा लेख पढ़े, जो उनकी फिल्म की पटकथा को मजबूत बनाने में मदद करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने और उनकी टीम ने 20 राज्यों में यात्रा की और 7000 से ज्यादा रिसर्च पेजेज और 1000 से ज्यादा आर्काइव आर्टिकल्स की स्टडी की है, जो उनकी फिल्म को और भी प्रभावी बनाने में मदद करेगी।

देशभर में सराहना हासिल करने के बाद, विवेक रंजन अग्निहोत्री अब अपनी फिल्म द दिल्ली फाइल्स के जरिए दर्शकों को एक और मजबूत कहानी की यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार हैं। अभिषेक अग्रवाल के सहयोग के साथ, द दिल्ली फाइल्स - द बंगाल चैप्टर को लेकर उत्साह काफी ज्यादा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X