विवेक रंजन अग्निहोत्री का ममता सरकार पर पलटवार, कोलकाता में लॉन्च होगा 'The Bengla Files' का ट्रेलर

By Filmibeat Desk
Vivek Ranjan Agnihotri

The Bengla Files: विवेक रंजन अग्निहोत्री इन दिनों अपनी सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का प्रमोशन अमेरिका में कर रहे हैं। इसके लिए वे अलग-अलग शहरों में कई वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित कर रहे हैं। बिना किसी विवाद या सनसनीखेज बयान के, उन्होंने बेहद सधे और सम्मानजनक अंदाज़ में प्रमोशन की शुरुआत की है। फिर भी, बिना किसी उकसावे के, ममता बनर्जी की टीएमसी पार्टी के कुछ सदस्यों ने निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल और एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज करवाईं। आरोप लगाया गया कि फिल्म में विवादित कंटेंट दिखाया गया है।


विवेक रंजन अग्निहोत्री के खिलाफ दर्ज हो रही हैं नई FIR

इसके जवाब में फिल्म मेकर्स ने कोर्ट का रुख किया और हाई कोर्ट ने सभी एफआईआर पर फिलहाल रोक लगाते हुए उन्हें राहत दी। लेकिन कोर्ट के इस आदेश के बाद भी, नई एफआईआर दर्ज हो रही हैं। अब विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने सत्ताधारी पार्टी पर आरोप लगाया कि वे फिल्म को रोकने और सच सामने आने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने द बंगाल फाइल्स को देश की सबसे अहम फिल्म बताया, जो भारतीय इतिहास के एक बहुत ही गहरे और छिपे हुए सच को सामने लाती है।

विवेक रंजन ने तोड़ी चुप्पी

वीडियो शेयर करते हुए विवेक ने लिखा- 'जरूरी और अहम: मेरे खिलाफ #TheBengalFiles बनाने पर पश्चिम बंगाल सरकार ने कई FIR दर्ज की हैं। माननीय हाई कोर्ट ने इन पर रोक लगा दी है। वे हमें चुप क्यों कराना चाहते हैं? सच से इतनी डर क्यों लग रहा है? मैं चुप नहीं रहूंगा। कृपया देखें और शेयर करें। #RightToLife #NeverAgain"


विवाद के बाद भी कोलकाता में ही रिलीज करेंगे ट्रेलर

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने पूछा कि सरकार क्यों लोगों की आवाज दबा रही है और पुराने व आज के सच को छुपा रही है। उन्होंने कहा, "क्या वे फिल्म के खिलाफ हैं, उसके बनाने वाले के खिलाफ या सच के खिलाफ?" विवेक रंजन ने सभी लोगों से खासकर युवाओं से कहा कि द बंगाल फाइल्स ज़रूर देखें और असली बातें जानें। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इस फिल्म के पीछे कई सालों की मेहनत और रिसर्च है और उन्होंने न्याय व्यवस्था पर अपना भरोसा दोहराया। उन्होंने पार्टी को चुनौती भी दी और ऐलान किया कि अब फिल्म का ट्रेलर कोलकाता में ही लॉन्च किया जाएगा, उसी शहर में, जहां ये एफआईआर दर्ज हो रही हैं।


बड़ी स्टार कास्ट के साथ इस दिन रिलीज होगी फिल्म

द बंगाल फाइल्स को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा है और इसे अभिषेक अग्रवाल व पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम किरदार निभा रहे हैं। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा पेश की गई यह फिल्म, विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स भी शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood news in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X