विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' के BTS वीडियो देख घूम जाएगा दिमाग

By Filmibeat Desk
Vivek Ranjan Agnihotri

विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसे इंडियन सिनेमा की सबसे बोल्ड फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म की कहानी आज और बीते कल के बीच में सफर करती है, जिसमें 16 अगस्त 1946 के 'डायरेक्ट एक्शन डे' की दिल दहला देने वाली सच्चाई की झलक दिखाई गई है। यह फिल्म देशभर में चर्चा का विषय बनने के बाद, अब पश्चिम बंगाल में शुरुआती बैन से बाहर निकल कर आखिरकार रिलीज हो चुकी है। कहना होगा कि यह रिलीज फिल्म की एक दमदार और अहम कहानी की ताकत का सबूत है। थिएटर्स में अच्छा परफॉर्मेंस कर रही इस फिल्म के बीच विवेक रंजन अग्निहोत्री अब दर्शकों को सेट्स के बिहाइंड द सीन्स की झलक दिखा रहे हैं।

फिल्ममेकर ने अपने सोशल मीडिया पर द बंगाल फाइल्स का एक BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म के बड़े सेट की झलक देने मिल रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे फिल्म की बड़ी टीम पूरी लगन और मेहनत से फिल्म को असल बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने इस क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है -"आइए देखें, #TheBengalFiles के मेकिंग के पीछे क्या-क्या हुआ है।"

द बंगाल फाइल्स की कहानी और निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, जबकि इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X