Vivek Ranjan Agnihotri को गुजरात के मुख्यमंत्री ने 'GIFA गोल्डन अवॉर्ड्स' से किया सम्मानित, देखें वीडियो

Vivek Ranjan Agnihotri: डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री को पिछले साल रिलीज हुई अब तक की अपनी सबसे सफल फिल्मों में से एक द कश्मीर फाइल्स के लिए लगातार सरहाना मिल रही है। फिल्म और फिल्म की कास्ट को बैक टू बैक कई अवॉर्ड्स भी मिल रहें है।
अब फिल्ममेकर को द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों पर काम करने के लिए कल अहमदाबाद में हुए 'GIFA Golden Awards' में गुजरात के सीएम भूपेंद्रभाई पटेल द्वारा सम्मानित किया गया है।
इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "थैंक यू #GIFA2023 और मुझे गोल्ड अवार्ड से सम्मानित करने के लिए गुजरात के शानदार लोगों को। इस मौके पर मैं स्वर्गीय श्री संजीव कुमार जी को याद करता हूं- गुजरात की धरती के सबसे महान कलाकारों में से एक। गुजराती सिनेमा रूटेड है, कंटेंट में समृद्ध है और भारत की सच्ची भावना का प्रतिनिधित्व करता है।"
हाल ही में विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' ने 'बेस्ट फिल्म', 'बेस्ट स्क्रीनप्ले' 'बेस्ट एक्टर' और 'बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल' के लिए ज़ी सिने अवार्ड्स 2023 में अवॉर्ड्स जीते हैं।
इस बीच, विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की रिलीज के लिए तैयारी कर हैं, जो 15 अगस्त, 2023 को 11 भाषाओं में रिलीज होने वाली है। 'द वैक्सीन वॉर' पूरे मेडिकल फ्रेटरनिटी और उन साइंटिस्ट्स के लिए एक ट्रिब्यूट होगी जिन्होंने कोराना जैसी महामारी को हराने के लिए दिन रात काम किया और लोगों को मरने से बचाया। हाल में फिल्म का आखिरी शूटिंग शेड्यूल भी पूरा हो चुका है।
'द वैक्सीन वॉर' में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, और अनुपम खेर जैसे दिग्गज एक्टर्स नजर आएंगे। साथ ही कांतारा फेम सप्तमी गौड़ा भी फिल्म का हिस्सा हैं।


Click it and Unblock the Notifications











