'द बंगाल फ़ाइल्स' रिलीज से पहले विवेक रंजन अग्निहोत्री ने दिखाई इतिहास की अनकही सच्चाई, वीडियो ने मचाई खलबली

विवेक रंजन अग्निहोत्री को भारतीय सिनेमा के सबसे साहसी फिल्ममेकरों में से एक माना जाता है, जो गहरी रिसर्च पर आधारित और सच्चाई दिखाने वाली कहानियों के लिए जाने जाते हैं। द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी सफल फिल्मों के बाद, अब वह 'द बंगाल फाइल्स' के जरिए भारत के इतिहास की एक और बड़ी कहानी दिखाने के लिए तैयार हैं। इसकी घोषणा के बाद से ही फिल्म सुर्खियों में आ गई इतना ही नहीं इसके दमदार विजुअल्स और कहानी को लेकर बहस और चर्चा शुरू हो गई।
विवेक और उनकी टीम ने यह साफ किया है कि फिल्म का हर सीन गहरी रिसर्च और ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, ऐसे में फिल्ममेकर ने अब एक चौंकाने वाला वीडियो जारी किया है, जिसमें पश्चिम बंगाल में हिंदू नरसंहार की सच्चाई दिखाई गई है और बताया गया है कि 'कुछ ताकतें फिल्म को बंद करना चाहती हैं।' दूसरी तरफ उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि फिल्म बनाने के पीछे के हर सवाल का जवाब मिलेगा। साथ ही उन्होंने घोषणा किया है कि कल से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो रही है।
Some forces want to ban The Bengal Files. Because it exposes the truth of the Hindu Genocide. But the truth cannot be silenced.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) August 30, 2025
Everyone asked me why I made this film. Now, watch it.
Advance booking opens tomorrow. pic.twitter.com/YPNgs4UFzY
वीडियो शेयर करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा, 'द बंगाल फाइल्स को कुछ ताकतें बंद करना चाहती हैं। क्योंकि यह हिंदू नरसंहार की सच्चाई से पर्दा उठाती है। लेकिन सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। सभी मुझसे पूछते थे कि मैंने यह फिल्म क्यों बनाई। तो अब, इसे देखिए। एडवांस बुकिंग कल से शुरू हो रही है।'
विवेक रंजन अग्निहोत्री को द कश्मीर फाइल्स के पीछे की गहरी खोज से जुड़े चौंकाने वाली जानकारी वीडियो में साझा करते देखा जा सकता है कि यह फिल्म उन्होंने क्यों बनाई, इसके जरिए दुनिया को सच्चाई का पता चले, लेकिन फिर बहस शुरू हुई जो बदलाव की ओर ले गई। विवेक रंजन अग्निहोत्री द बंगाल फाइल्स से उसकी तुलना करते हैं और बताते हैं कि हिंदू नरसंहार की शुरुआत डायरेक्ट एक्शन डे से हुई थी। वह साझा करते हैं कि उनकी टीम बंगाल गई, वहां सर्वाइवर्स और पीड़ित परिवारों का इंटरव्यू लिया और सबूत इकट्ठा किए ताकि फिल्म की सच्चाई बनाई रखी जा सके।
विवेक बताते हैं कि भारत का बटवारा लाखों लोगों ज्यादातर हिंदुओं की मौतों पर लिखा गया और यही कड़वी सच्चाई उनकी फिल्म की असली आधार बनी। वीडियो में यह भी बताया गया कि उनका मकसद इतिहास की अनकही कहानियों को बड़े पर्दे पर लाना है। आखिर में, विवेक कहते हैं, 'अगर द कश्मीर फाइल्स ने आपको झकझोरा, तो द बंगाल फाइल्स आपको डराएगी।'
द बंगाल फाइल्स की कहानी और निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, जबकि इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











