विवेक की फिल्म का प्रदर्शन टला
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय की मुख्य भूमिका वाली एक्शन से भरी रोमांचक फिल्म 'प्रिंस' का प्रदर्शन फिलहाल टल गया है। शूटिंग के बाद की निर्माण संबंधी प्रक्रियाओं में देरी के कारण अब यह फिल्म जनवरी 2010 में प्रदर्शित होगी।
'टिप्स फिल्म्स' द्वारा निर्मित यह फिल्म पहले दिसम्बर के दूसरे सप्ताह में प्रदर्शित होने वाली थी। फिल्म के प्रदर्शन की नई तारीख की घोषणा जल्दी ही की जाएगी।
'टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड' के प्रबंध निदेशक कुमार तोरानी का कहना है, "फिल्म के प्रदर्शन के लिए 11 दिसम्बर 2009 का दिन सुनिश्चित किया गया था लेकिन फिल्म के दृश्यों में उच्च तकनीक के इस्तेमाल की वजह से शूटिंग के बाद की निर्माण प्रक्रियाओं में अनुमान से अधिक समय लग रहा है।
अब फिल्म को जनवरी 2010 में प्रदर्शित करने की योजना है। हम जितनी जल्दी हो सकेगा उतनी जल्दी प्रदर्शन की तारीख घोषित करेंगे।" चर्चा है कि 'प्रिंस' फिल्म में विवेक नए अंदाज में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











