ऑटिज्म पीड़ित बच्चों को डांस सिखाएंगे विवेक ओबरॉय

vivek-oberai
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबराय सामाजिक कार्यो का सिलसिला जारी रखते हुए ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों से बातचीत करेंगे और उन्हें नृत्य सिखाएंगे। नृत्य अकादमी 'आर्ट्स इन मोशन' (एआईएम) 23 जुलाई को चेम्बूर में अपने वार्षिकोत्सव का आयोजन कर रही है। इस वार्षिकोत्सव का विषय 'डांस विद जॉय, एक्सेप्टिंग रेस्पांसबिलिटी, अंडरस्टेंडिंग ऑटिज्म' होगा।

विवेक कहते हैं, "मुझे एआईएम 2010 में हिस्सा लेने की बहुत खुशी है, इसका मुख्य मकसद ऑटिज्म प्रभावित बच्चों की मदद होगा। यह देखना बहुत रोचक होगा कि एआईएम किस तरह से नृत्य के माध्यम से बच्चों को उनकी बीमारी के एहसास से दूर कर खुशियां देता है।"

देखें : आईफा में विवेक ओबरॉय

ऑटिज्म के प्रति जागरूकता पैदा करने और इस बीमारी से प्रभावित लोगों को एकजुट करने के मकसद से इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। हर साल एआईएम के वार्षिकोत्सक को एक अलग मकसद के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2007 में इसे गठिया रोग की चुनौती से जोड़ा गया था तो 2008 में बेसहारा बच्चों को शामिल करने तथा 2010 में कैंसर के प्रति जागरूकता को इस उत्सव से जोड़ा गया था।

एआईएम की मालिक आंचल गुप्ता कहती हैं कि इस साल ऑटिज्म प्रभावित बच्चों को उनकी बीमारी दूर करने की एक थैरेपी के रूप में नृत्य के इस्तेमाल के विषय में बताया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X