विवेक ओबरॉय की पत्नी प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया
इस बात की जानकारी खुद विवेक ओबरॉय ने ट्विटर पर दी थी। विवेक ने लिखा है कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं बहुत ही प्यारे और स्वस्थ बेटे का पापा बन गया हूं। मैं और मेरी पत्नी प्रियंका अपने नन्हे फरिश्ते को देखकर काफी खुश हैं। मेरा बेटा और प्रियंका दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। आप सभी का हमारे और हमारे बच्चे के लिए दुआ मांगने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से विवेक ओबरॉय ट्विट पर ट्विट किये जा रहे कि वो बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं अपने घर नन्हीं खुशी के आने का। इसलिए वो अपनी फिल्मों की शूटिंग को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर रहे थे ताकि बच्चे के जन्म के बाद वो अपना सारा समय अपनी पत्नी ओर बच्चे के साथ बिता सके। वैसे वनइंडिया परिवार भी विवेक ओबरॉय को उनके पापा बनने के लिए बहुत बहुत बधाई देता है।
गौरतलब है कि फिल्म 'साथिया' से एक लवर बॉय के रूप में लाखों दिलों के हीरो बने विवेक ओबरॉय ने 29 अक्टूबर 2010 को प्रियंका अल्वा से शादी की थी। प्रियंका कर्नाटक के पूर्व दिवंगत मंत्री जीवराजा अल्वा और प्रख्यात नृत्यांगना और सामाजिक कार्यकर्ता नंदिनी अल्वा की पुत्री हैं। इस शादी में भारतीय और उत्तर भारतीय दोनों परंपराओं का निर्वहन किया गया था क्योंकि विवेक पंजाबी हैं और प्रियंका दक्षिण भारतीय। दोनों की यह पहली संतान हैं।


Click it and Unblock the Notifications












