'सुशांत के पिता का दर्द असहनीय लगा, उसकी बहन के आंसू रूक नहीं रहे थे'- विवेक ओबेरॉय हुए इमोशनल
सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम यात्रा में कई बॉलीवुड कलाकार भी शामिल हुए। श्रद्धा कपूर, कृति सैनन, राजकुमार राव, विवेक ओबेरॉय, मुकेश छाबरा आदि। अंतिम संस्कार से लौट कर विवेक ओबेरॉय ने सुशांत के नाम एक खास पोस्ट शेयर किया है।
Recommended Video
सुशांत को श्रद्धांजलि देते हुए विवेक ओबेरॉय ने लिखा- आत्महत्या कभी कोई हल नहीं हो सकती है। आज जब मैंने उसके पिता को देखा उसकी चिता को अग्नि देते हुए, तो उनकी आंखों में जो दर्द था वो बर्दाश्त से परे था। उनकी बहन रोते हुए गिड़गिड़ा रही थी कि वह वापस आ जाए। मैं बता नहीं सकता कि ये कितना निराशाजनक था।

विवेक ने इस पोस्ट में अपने दिल की वो सारी बातें लिखी हैं जो उन्होंने अंमित संस्कार के दौरान और हमेशा इस इंडस्ट्री के बारे में महसूस की हैं। विवेक का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। बता दें, 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई आवास पर आत्महत्या कर लिया था। जिससे उनका परिवार, चाहने वाले और फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं.


Click it and Unblock the Notifications