..................... Vivek Oberoi Talks About His Ex Aishwarya Rai Said Plastic Smile - Hindi Filmibeat

'प्लास्टिक की मुस्कान...', Vivek Oberoi ने Aishwarya Rai संग अपने रिश्ते पर कही ऐसी बात, कसा ताना?

Vivek Oberoi On Relationship With Aishwarya Rai

Vivek Oberoi On Relationship With Aishwarya Rai: विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कई सारे पुराने राज खोले हैं। एक वक्त था जब उनका नाम ऐश्वर्या राय के साथ में जोड़ा गया था। लेकिन अब इसको लेकर उन्होंने हैरान कर देने वाला बयान दे दिया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने डॉ जय मदान के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू दिया। यहां पर उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर उनको अपने जीवन का उद्देश्य नहीं मिलता तो शायद वह भी उन्हीं लोगों में शामिल हो जाते, जो सिर्फ दिखावे के लिए जीवन जीते हैं।

विवेक ओबेरॉय ने आगे बात करते हुए कहा कि "अगर मुझे अपना उद्देश्य नहीं मिलता तो मैं भी शायद एक प्लास्टिक की मुस्कान वाला व्यक्ति बन जाता। लेकिन अब अगर लोग मुझे ट्रोल करते हैं तो मुझे इस पर कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि मुझे अपनी जिंदगी का उद्देश्य मिल गया है और मुझे अच्छे से पता है कि मेरे लिए क्या जरूरी है।"

इंटरव्यू के दौरान विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय के साथ में अपने ब्रेकअप पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि "शायद मैं तब एक अजीब आदमी बन गया होता और मैंने उस रिश्ते से बहुत कुछ सीख भी है। आज मैं अपने उद्देश्य की तरफ पूरी तरीके से फोकस कर रहा हूं।" एक्टर का कहना है कि ब्रेकअप उनके लिए मुश्किल था लेकिन इससे निकालकर उन्होंने अपनी जिंदगी की एक नई दिशा ढूंढी।

Read more about: vivek oberoi aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X