17 साल पुरानी सलमान खान और विवेक ओबेरॉय की भयंकर लड़ाई- अब एक्टर ने दिया जवाब!
बॉलीवुड में कई टकराव हुए हैं, कई दोस्ती दुश्मनी में बदली है। लेकिन सलमान खान और विवेक ओबेरॉय की लड़ाई का चैप्टर ऐसा है कि आज भी इसके बारे में बात होती रहती है। इस घटना को 17 साल हो चुके हैं। यूं तो विवेक, ऐश्वर्या, सलमान तीनों ही इस घटना पर बात करने से कतराते आए हैं.. लेकिन हाल ही में जब विवेक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, जो बीत गया हमें उसको भूलकर आगे निकलना चाहिए।
विवक ओबेरॉय ने कहा, 'ये बहुत पुरानी बात है। मैं अपने निजी जीवन में उस मुकाम पर पहुंच चुका हूं कि ये सारी चीजें मुझे बहुत छोटी लगती हैं। इस नेगेटिव एपिसोड के बारे में बात करते हैं तो इससे किसी का भी फायदा नहीं होता है। हमें पॉजिटिव घटनाओं के बारे में चर्चा करनी चाहिए। मेरे दिल में किसी के लिए कोई गिला-शिकवा या गुस्सा नहीं हैं।'

सालों में विवेक ओबेरॉय ने कई बार इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की है। लेकिन सलमान ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। सलमान उस वाकये को आज तक नहीं भूल पाए हैं। ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रोमांस शायद इतना चर्चित नहीं रहा.. जितना ऐश की वजह से सलमान और विवेक ओबेरॉय की दुश्मनी।
यहां जानते हैं.. क्या था पूरा मामला-


Click it and Unblock the Notifications