विमान उड़ाने की तैयारी में विवेक ओबरॉय

By Priya Srivastava

Vivek Oberoi
बॉलीवुड में एक बात सबसे खास है। अगर कोई एक नायक या नायिका कुछ अलग करने की कोशिश करें तो सभी उनकी देखा देखी करने लगते हैं। अभी फिलवक्त फिल्मों में मूंछों का फैशन चल रहा है। और वही दूसरी तरफ जब से फिल्म मौसम में शाहिद कपूर के फाइटर प्लेन उड़ाने की बात मीडिया में आयी। सभी उनकी देखा देखी करने लगे हैं। वैसे खुद शाहिद इस बारे में कहते हैं कि मुझसे पहले भी शाहरुख खान ने प्लेन उड़ाया है और मुझे खुशी है कि मैं भी यह कर पाया।

लेकिन मैंने शाहरुख खान से इसके लिए कोई टिप्स नहीं ली है। वैसे खबर यह है कि अब विवेक ओबरॉय भी फाइटर प्लेन उड़ानेवाले हैं। जी हां, खबरों पर यकीन करें, तो विवेक राकेश रोशन की फिल्म कृष 3 में विमान उड़ाते नजर आयेंगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस फिल्म के क्लाइमेक्स में विवेक को रितिक रोशन के साथ एक बेहद खतरनाक दृश्य देना है, जिसे विमान के जरिये ही अंजाम दिया जायेगा।

आपको बता दें कि राकेश रोशन अपनी फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द ही शुरू करना चाहते हैं । लेकिन रितिक अभी अग्निपथ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में विवेक के अलावा चित्रागंदा सिंह भी हैं। आपको बता दें कि रक्त चरित्र की असफलता के बाद विवेक बिल्कुल मायूस हो गये थे। मगर अब उन्हें फिर से कुछ अच्छी फिल्में मिल रही हैं तो वे इस बात से बेहद खुश हो गये हैं। अब देखना यह है कि दर्शकों पर उनकी वापसी क्या कमाल दिखा पाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X