..................... Vivek Oberoi takes dig at Salman Khan-Aishwarya Rai, shares a exit poll meme - Hindi Filmibeat

Exit Poll के बहाने- विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान, ऐश्वर्या राय पर साधा खतरनाक निशाना

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आड़े में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप का मजाक उड़ाते नजर आए। ट्विटर पर लोगों ने विवेक ओबेरॉय को इस हरकत के लिए जमकर लताड़ा है और लूजर तक कहा है।

विवेक ओबेरॉय ने तस्वीर शेयर किया है.. जिसमें पहली फोटो में ऐश्वर्या राय सलमान खान के साथ दिख रही हैं, तो दूसरी फोटो में विवेक ओबेरॉय के साथ.. और तीसरी फोटो में वो अभिषेक बच्चन के साथ दिख रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर कर एक कैप्शन भी लिखा है- ये बस क्रिएटिविटी है, इस पर राजनीति नहीं. बस लाइफ है..

Vivek Oberoi

जाहिर है विवेक ओबेरॉय की शेयर की गई यह तस्वीर पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। जहां कुछ लोग इस पर हंस रहे हैं, वहीं कुछ इस ट्विट की काफी आलोचना भी कर रहे हैं क्योंकि इसमें ऐश्वर्या राय और उनके पूर्व रिश्तों का मजाक उड़ाया गया है। सलमान खान के साथ विवेक की लड़ाई तो जगजाहिर है.. लेकिन ऐश्वर्या राय पर बने इस meme में विवेक ओबेरॉय को कहां से ह्यूमर दिखी, यह वही जानें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X