राखी, राहुल के बाद अब विवेक का स्वयंवर!

पढ़े : अमीषा पटेल का बैग कलेक्शन
आपको बता दें कि राहुल महाजन ने स्वयंवर रियलटी शो के दूसरे सीज़न में डिम्पी गांगुली के साथ स्वयंवर रचा कर अपना घर बसा लिया। इस शो के सफलता पूर्वक ख़त्म हो जाने के बाद चैनल ने इसका तीसरा सीज़न लाने की घोषणा कर दी थी। इस सीज़न में स्वयंवर रचाने के लिए क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी,युवराज सिंह और श्रीशांत जैसे खिलाड़ियों को अप्रोच किया गया मगर उन्होंने स्वयंवर के जरिए शादी रचाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
पढ़े : बीरा के रूप में फेल हुए अभिषेक
विवेक की ज़िन्दगी में ऐश्वर्या राय से ब्रेक अप के बाद कोई लड़की नहीं आई। हालांकि उनका नाम कई हीरोइनों के साथ जोड़ा गया मगर यह महज़ अफवाह ही साबित हुई और विवेक सिंगल ही रहे। वैसे भी इन दिनों विवेक की मार्केट ठंडी है, चलिए अगर विवेक शो के दौरान अपना घर बसा लें तो उनका कुछ तो भला होगा।


Click it and Unblock the Notifications











