सुरेश ओबराय-विवेक ओबराय को मिली जान से मारने की धमकी
एक बार फिर से बॉलीवुड का एक परिवार असुऱक्षित महसूस कर रहा है। उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। जीं हां, हम बात कर रहे हैं ओबराय परिवार यानी की सुरेश ओबराय और विवेक ओबराय के परिवार की जिनका कहना है कि कुछ अज्ञात लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रही है।
टीवी चैनलों के मुताबिक ने सुरेश ओबराय को जान से मारने की धमकी रवि पूजारी नामक गैंग की ओर से आ रही है। जो कि पहले उन्हें उनके किसी रिश्तेदार के नाम पर फोन कर रहा था जिसकी बाद में जांच की गयी तो वो रवि पूजारी गैंग निकला।
यही नहीं सुरेश ओबराय ने ये भी कहा कि उनके घर पर कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी आये थे और उन्होंने कुछ पैसे भी मांगे हैं। फिलहाल ओबराय परिवार ने अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है और पुलिस कमिश्नर से भी इस सिलसिले में मिले हैं।
आपको बता दें कि ऱोशन परिवार भी कुछ इसी तरह की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा था। रितिक रोशन के पिता राकेश रोशन पर तो अंडरव्रर्ल्ड की ओर से हमला भी हो चुका है। लेकिन ओबराय परिवार को अंडरव्रर्ल्ड की ओर से धमकी मिल रही है ये कहना अभी जल्दबाजी होगी। फिलहाल ओबराय परिवार को सुरक्षा दे दी गयी है।


Click it and Unblock the Notifications












