विवेक ओबरॉय स्टारर पीएम मोदी की बायोपिक फिर से होगी रिलीज, इस बार ओटीटी पर धमाका!
हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया और इस दौरान लगभग सभी सितारों ने उनको जन्मदिन की बधाई दी थी। लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो कि उनकी बायोपिक को लेकर है। कुछ समय पहले अभिनेता विवेक ओबरॉय स्टारर एक फिल्म रिलीज हुई थी जो कि नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित थी। अब इस फिल्म को लेकर खबर है कि ये फिर से रिलीज की जाएगी लेकिन इस बार ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है।
खबर है कि ये फिल्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। इसके पहले अभिनेता विवेक ओबरॉय की फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी जो कि कुछ खास पसंद नहीं की गई थी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली जुली राय थी।

अब देखना है कि ओटीटी पर फिल्म किस तरह का कमाल करती है। फिल्म में विवेक ओबरॉय ने इस जिसकर का गेटअप किया था वो काफी पसंद किया गया था और लोगों को उनका लुक काफी प्रभावित कर गया था।
इसके अलावा उनके मेकअप वीडियो से पता चला था कि पीएम मोदी की तरह दिखने के लिए उनको कितना समय लग जाता था। विवेक ओबरॉय एक शानदार कलाकार हैं लेकिन उनको उतनी फिल्में नहीं मिल पाईं हैं जिसके वो हकदार था।
हालांकि उन्होने दर्जनों फिल्मों में ऐसे किरदार किए हैं जो कि हमेशा याद रखे जाएंगे। काफी समय से विवेक ओबरॉय किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं और इसके बाद कोरोना काल के लिए वो घर पर ही हैं। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब उनकी अगली फिल्म का ऐलान होगा।


Click it and Unblock the Notifications











