सोनम कपूर के कमेंट के बाद भड़के विवेक ओबरॉय, बोले- ' फिल्मों में ओवर एक्टिंग बंद करो'
Recommended Video
अभिनेता विवेक ओबरॉय इस समय अपने ट्विटर पोस्ट को लेकर काफी विवादों में हैं और उनकी इस हरकत से हिंदी सिनेमा के कई लोगों ने उनपर निशाना साधा है। गौरतलब है कि बीते दिन उन्होने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनको जमकर लताड़ लगाई गई और सोनम कपूर ने इसको क्लासलेस और बेहूदा हरकत बताई थी।
अब इस बात पर विवेक ओबरॉय का जवाब आ गया है और उन्होने सोनम कपूर के इस कमेंट पर कहा कि वो फिल्मों में ओवर एक्टिंग और ट्विटर पर ओवर रिएक्ट करना बंद कर दें।

अब विवेक का ये बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हालांकि कुछ यूजर्स का कहना है कि ये सब विवेक ओबरॉय मीडिया अटेंशन पाने की लिए कर रहें हैं।
एक यूजर ने तो विवेक ओबरॉय को मर्दों का राखी सावंत तक बता डाला था। हालांकि उनकी फिल्म मोदी बायोपिक फाइनली 23 मई के बाद रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर नितिन गडकरी ने लॉंच किया था।


Click it and Unblock the Notifications