'मेरी छोटी से गलती को मुद्दा बनाया गया'- जानिए किस बात को लेकर छलका विवेक ओबरॉय का दर्द!
अभिनेता विवेक ओबरॉय हाल ही में चर्चा में आए थे जब वो अपनी पत्नी साथ मुंबई की सड़कों पर बाइक पर घूमते दिखे थे। इसके बाद उनको लेकर काफी खबरें आईं थीं और उनका चालान कट गया था। बता दें कि इस बाइक राइड के दौरान विवेक ओबरॉय ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। विवेक ओबरॉय की बाइक राइडिंग का वीडियो सामने आया तो मुंबई पुलिस ने उनके घर चालान भेज दिया।
अब इसको लेकर खबर सामने आई है जिसपर विवेक ओबरॉय अपनी बात कहते हुए नजर आ रहे हैँ। उनका कहना है कि मेरी इस खबर का बिना मतलब तूल बनाया गया है। हाल ही में अभिनेता विवेक ओबरॉय ने कहा है कि खबरों में इस बात को मुद्दा बनाया गया है।

विवेक ओबरॉय ने कहा कि मैने उस बात को मजाक में लेने का मन बनाया था हालांकि मुझे भी परेशानी हुई थी। गौरतलब है कि विवेक ओबरॉय ने 20 फरवरी को एक ट्वीट करके शायराना अंदाज में अपनी बात कही थी।
उन्होने लिखा था कि.. 'प्यार हमको किस मोड़ पे ले आया। निकले थे नई बाइक पर हम और हमारी जान, बिना हेलमेट के कट गया चालान। बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया।
शुक्रिया मुंबई पुलिस, ये एहसास कराने के लिए कि सुरक्षा सबसे जरूरी है। सुरक्षित रहे, हेलमेट और मास्क पहने।' उनका ये पोस्ट अब काफी चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











