शूटआउट एट वडाला से बाहर हुए विवेक
विवेक ओबरॉय के रवैए को देखते हुए एकता कपूर और निर्देशक संजय गुप्ता ने उन्हें अपनी फिल्म शूटआउट एट वडाला से हटाने का फैसला कर लिया है। दरअसल इस फिल्म में विवेक को दाउद अब्राहम का किरदार निभाना था लेकिन वो इस रोल को नहीं निभाना चाहते हैं।
संजय की फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला में गैंगस्टर माया की भूमिका निभाने वाले विवेक इसके सीक्वल शूटआउट एट वडाला में काम करने को लेकर असमंजस में हैं। उन्हें लगता है कि दाऊद का किरदार काफी विवादास्पद है। इसलिए वह जोखिम उठाने से बच रहे हैं।
उनके इस रवैए से नाखुश संजय ने उनसे फिल्म की पटकथा वापस करने को कह दिया है। ताकि उनकी जगह किसी और को लिया जा सके। विवेक इस फिल्म में मुख्य किरदार मान्या सर्वे का निभाना चाहते थे, जिसके लिए जॉन अब्राहम को साइन किया गया है। अब दाऊद की भूमिका कौन निभाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। वैसे विवेक का ये डर जायज भी हो सकता हैं क्योंकि उन्हें कुछ समय पहले धमकी भरे फोन कॉल्स भी आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications