कृष जैसे ही किरदार करना चाहते हैं विवेक, फिल्मों को लेकर हुए सतर्क

विवेक ऑबरॉय के करियर को पिछले कुछ समय से जैसे किसी की नजर सी लग गयी है। साथिया, दम जैसी फिल्में करने के बाद विवेक ऑबरॉय का करियर पूरी तरह से डूब सा गया। लेकिन पिछले साल रिलीज हुई कृष 3 ने विवेक ऑबरॉय को एक बार फिर से फिल्म निर्माताओं की नज़रों में ला दिया है। विवेक अब बहुत ही सोचसमझकर फिल्में साइन करना चाहते हैं। विवेक ऑबरॉय ने हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान कहा कि वो अब खुद को बेहतर पॉजीशन पर महसूस कर रहे हैं और अब वो हर एक कदम सोच समझकर उठना चाहते हैं। विवेक ने हॉलीवुड फिल्म दि अमेजिंग स्पाइडर मैन 2 में भी एक बेहतरीन किरदार निभाया है।

हाल ही में विवेक ऑबरॉय ने फिल्म दि स्पाइडरमैन 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया से बात की और कहा कि वो इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे। फिल्म को मिल रहे बेहतरीन रिस्पॉंस से उन्हें काफी खुशी मिली है। विवेक ऑबरॉय ने कहा कि मैं भगवान की कृपा से बेहतर स्थान पर पहुंच गया हूं और मुझे इसे बरकरार रहने और आगे जाने की उम्मीद है। इसलिए मैं इन बातों को ध्यान में रखते हुए फिल्मों का चुनाव करुंगा।

कुल मिलाकर विवेक ऑबरॉय को भी लगता है कि उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई बार गलत फिल्मों का चुनाव करके अपने करियर को काफी नुकसान पहुंचाया है। लेकिन अब वो पुरानी गलतियों को नहीं दोहराना चाहते हैं। काफी समय बाद विवेक के करियर में अच्छा समय आया है और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी उनका करियर इसी तरह से ऊंचाइयों को छुएगा। कृष 3 में अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस को लेकर विवेक ऑबरॉय की काफी तारीफ की गयी और अब अमेजिंग स्पाइडरमैन 2 को लेकर भी लो विवेक की काफी तारीफ कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X