Vivek Oberoi को अंडरवर्ल्ड से मिलती थी धमकी, बोले- मैं अपनी बहन के...

Vivek Oberoi Gets Threat From Underworld: विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता है और आपको बता दें कि अभी के समय में वह एक अच्छी खासी लग्जरियस लाइफ जी रहे हैं। लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ में बुरा वक्त देखा। लेकिन बीती बातों को पीछे छोड़कर उन्होंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया।
अब हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान विवेक ओबेरॉय ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि उनको इतना खामियाजा भूकटना होगा और उनको अंडरवर्ल्ड की धमकियां भी आया करती थी। डॉ. जय मदान के यूट्यूब चैनल पर विवेक ओबेरॉय ने खुलासा किया कि "एक वक्त पर मैं अपने करियर में कनफ्लिक्ट जोन में आ गया था।"
विवेक ओबेरॉय ने आगे बताया कि "मैं बहुत ज्यादा तनाव में रहता था और तब मैंने पैसों की भी बहुत ज्यादा तंगी अच्छी है। मुझे अंडरवर्ल्ड की तरफ से फोन आते थे और धमकियां मिलती थी। मैंने अपने जीवन में ऐसा कभी भी नहीं देखा था और यह सब एक साथ में हो गया था।"
विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान से झगड़ा की तरफ इशारा करते हुए बताया कि "यह एक बहुत ही इमोशनल रिस्पांस था और मैं बहुत ही छोटा था। मेरी इन हरकतों का आगे चलकर क्या नतीजा होगा यह मुझे काफी बाद में समझ आया। मुझे खामियाजा भुगतने में कोई भी समस्या नहीं थी लेकिन तब मैं परेशान हो गया था जब मेरे माता-पिता को धमकी मिलने लगी थी।"
अभिनेता ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "कभी मेरे पिता फोन उठाते थे तो कोई उनको धमकी देने लगता था और मेरी मां फोन उठाती थी तो भी उन्हें धमकी मिलती थी। मुझे अपनी बहन के लिए भी डर लगने लगा। बाद में तो हम सोचते थे कि यह प्रैंक कॉल्स है। लेकिन बाद में पुलिस ने यह कंफर्म कर दिया था कि यह सच में असली धमकियां थी।"


Click it and Unblock the Notifications