Watch Full Video: विवेक ओबेरॉय के सामने उतरी हसीना की स्कर्ट, एक्टर ने देखकर तुरंत फेर लिया मुंह

Vivek Oberoi Video: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय असल मायनों में जेंटलमैन हैं वो ये कई बार साबित कर चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर विवेक ओबेरॉय का एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। विवेक ओबेरॉय 'मस्ती 4' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। उनका ये वीडियो इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट का है।
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी की एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी मस्ती का चौथा भाग 'मस्ती 4' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज इवेंट में फिल्म की पूरी टीम दिखाई दी। इस दौरान फिल्म की लीड एक्ट्रेस में से एक एलनाज नरौजी के साथ स्टेज पर सबके सामने ऊप्स मूमेंट हो गया।
सामने आए एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि एलनाज बाकि पूरी टीम के साथ स्टेज पर मौजूद थीं। इस दौरान एलनाज की ड्रेस का एक पीस जिसे उन्होंने स्कर्ट की तरह नॉट के साथ टाई किया हुआ था वो ढीला होकर नीचे खिसक गया। एक्ट्रेस इसे संभालती है तभी विवेक ओबेरॉय की नजर इसपर पड़ जाती है। ऐसे में विवेक ओबेरॉय पहले तो एक बाक मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं लेकिन वो समझ जाते हैं इसे एक्ट्रेस खुद ही ठीक कर सकती है इसके बाद वो अपना मुंह फेर लेते हैं जिससे कि एक्ट्रेस अनकंफर्टेबल फील ना करें।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो जोरों पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही नेटिजंस इस दौरान विवेक ओबेरॉय के ज्स्चर्स की काफी तारीफें कर रहे हैं।
फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो 3 मिनट 4 सेकंड के इस ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि फिल्म का कॉन्सेप्ट एक बार फिर एडल्ट कॉमेडी ही है। जहां फिल्म के तीनों प्रमुख कलाकार रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी एडल्ट जोक मारते नजर आएंगे। ट्रेलर में भी कई तरह के एडल्ट जोक सुनाई दे रहे हैं। ट्रेलर देखकर फिल्म के कॉन्सेप्ट में कुछ भी नया नहीं दिखाई देता है। इस बार फिल्म की कहानी लव वीजा पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications











