जन्मों के बंधन में बंधे 'विवेक-प्रियंका'

शादी बैंगलोर में अल्वा के फार्म हाउस में हुई। शादी के दौरान कई परंपरागत रीति रिवाज संपन्न हुये। इस शादी में दो रीति रिवाजों भारतीय और उत्तर भारतीय दोनों परंपराओं का निर्वहन किया गया। शादी का मुहूर्त मध्यरात्रि का था और फेरे रात करीब 11 बजे शुरू हुए। विवेक पंजाबी हैं और प्रियंका दक्षिण भारतीय इसलिये इस विवाह समारोह में दोनों के रीति रस्मों का पालन किया गया। विवेक की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे जैसे सुष्मिता सेन, दिया मिर्जा और सचिन गुप्ता शामिल हुए। प्रियंका लंदन से मैनेजमेंट में ग्रेजुएट हैं। 31 अक्टूबर को मुंबई में विवेक-प्रियंका की शादी का रिसेप्शन होगा, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी प्रियंका अल्वा बेंगलुरू बॉलीवुड मुंबई रक्तचरित्र विवेक ओबेराय शादी bollywood marriage mumbai priyanka alva raktacharitra vivek oberoi


Click it and Unblock the Notifications