..................... सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि से पहले विवेक ओबेरॉय ने दिया बड़ा बयान, 'इंडस्ट्री में कुछ तो गलत है' | Vivek Oberoi on bollywood: Vivek Oberoi admit something is wrong in industry before sushant singh rajput death anniversary - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि से पहले विवेक ओबेरॉय ने दिया बड़ा बयान, 'इंडस्ट्री में कुछ तो गलत है'

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को गुजरे एक साल हो गया है लेकिन आज भी बॉलीवुड को लेकर बहस जारी है। एक बार फिर अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि इंडस्ट्री आज भी आलोचना लेने से हिचकता है। लेकिन क्यों, बॉलीवुड अपनी खामियों को स्वीकार करने से घबराता है।

वह कहते हैं, हमारे पास अच्छी चीजे भी हैं और बुरी चीजे भी। लेकिन हमें हमारी गलतियों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। किसी भी इंसान व इंडस्ट्री को संवरने के लिए खामियों और गलतियों दोनों का पता होना चाहिए। लेकिन हमें थोड़ा ऑस्ट्रिच सिंड्रोम है। हम नहीं मनाते कि हमारी इंडस्ट्री में कुछ गड़बड़ है।

Vivek Oberoi

इतना ही नहीं विवेक ओबेरॉय के बारे में बात करते हुए वह कहते हैं कि पिछले साल हमने इतनी बड़ा नुकसान इंडस्ट्री के नाते भोगा है। ये एक ट्रेजडी थी। फिर भी कोई भी नहीं चाहता कि सच में इंडस्ट्री में कुछ गड़बड़ है।

बता दें पिछले साल 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। उनकी मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म, भेदभाव को लेकर तगड़ी बहस शुरू हुई। वहीं एक्टर की मौत की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही हैं।

आने वाली 14 जून को सुशांत के निधन को पूरा एक साल हो जाएगा। लेकिन अभी तक एक्टर की मौत को लेकर कुछ साने नहीं आ पाया है। एक साल से सोशल मीडिया पर परिवार व उनके फैंस लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X