..................... Vivek oberoi next movie will be Narendra modi biopic - Hindi Filmibeat

पीएम मोदी के जीवन पर बनेगी फिल्म, विवेक ओबरॉय निभाएंगे ये दमदार किरदार

इस समय बायोपिक की धूम मची है और आए दिन बॉलीवुड में किसी ना किसी की बायोपिक देखने को मिलती ही रहती है। हाल ही में अनुपम खेर स्टारर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की बायोपिक द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो कि चर्चा में हैं। अब खबर है कि हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर भी फिल्म बन रही है और इसमें विवेक ओबरॉय का नाम सामने आ रहा है।

जी हां खबर आ रही है कि इस फिल्म की शूटिंग एक साल बाद यानि 2019 में शुरु कर दी जाएगी और पीएम मोदी के किरदार में विवेक ओबरॉय दिखेंगें। विवेक इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं और इस समय का इंतजार कर रहें हैं।

narendra modi, vivek oberoi, नरेंद्र मोदी, विवेक ओबरॉय

सूत्रों की माने तो डायरेक्टर उमंग कुमार पीएम मोदी की बायोपिक को निदेर्शित करेंगे और इसकी शूटिंग भारत के कई बड़े शहरों में होने वाली है। विवेक ओबरॉय काफी समय से काम नहीं कर रहें है और फिल्मों में भी नजर नहीं आ रहें हैं। ऐसे में ये प्रोजेक्ट उनके लिए काफी बड़ा होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X