बेंगलुरू में विवेक-प्रियंका की शादी
प्रियंका अल्वा कर्नाटक के दिवंगत मंत्री जीवराज अल्वा और सामाजिक कार्यकर्ता नंदिनी की पुत्री हैं। प्रियंका ने लंदन से प्रबंधन की पढ़ाई की है। प्रियंका कला और इंटीरियर डेकोरेशन की काफी शौकीन हैं। इसलिए मेंहदी के लिए तैयार किया गया आ योजन स्थल से लेकर सारी तैयारियां बहुत सुरुचिपूर्ण थीं। उम्मीद है कि शादी का आयोजन भी भव्य और कलात्मक होगा।
शादी बेंगलुरू में हो रही है। इस आयोजन में बेंगलुरू के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा समेत सभी गणमान्य लोगों के पहुंचने की संभावना है। हालांकि विवेक के करीबी परिजन ही इस आ योजन में शिरकत करने वाले हैं। विवेक 31 अक्टूबर दिन रविवार को मुंबई में अपने मेहमानों और बॉलीवुड के अपने परिचितों को शादी की पार्टी देंगे। नवविवाहित जोड़ा दिसंबर महीने में हनीमून पर जाएगा। इससे पहले विवेक अपनी फिल्म रक्तचरित्र के भाग 2 के लिए प्रचार कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












