बिना हेलमेट बाइक पर स्टाइल मारना विवेक ओबरॉय को पड़ा मंहगा, कटा इतने का चालान!
कई बार ऐसा देखा जाता है कि बॉलीवुड सितारों रियल लाइफ में स्टाइल मारना काफी मंहगा पड़ जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला अभिनेता विवेक ओबरॉय को लेकर सामने आया है। खबर है कि हाल ही में मुंबई यातायात पुलिस ने विवेक ओबरॉय का चालान काटा है। गौरतलब है कि वो हेलमेट पहने बिना बाइक चला रहे थे और इसका वीडियो उन्होने खुद ही साझा किया था। जैसे ही ये सोशल मीडिया पर सामने आया विवेक ओबरॉय का 500 रुपये का चालान किया गया।
इस बारे में एक यातायात अधिकारी ने जानकारी दी थी। चालान जारी करने वाले सांताक्रूज यातायात संभाग के अधिकारी का कहना है कि उन्होने हेलमेट के साथ साथ मास्क भी नहीं पहना हुआ था।

मास्क इस समय कोविड-19 महामारी के दौरान अनिवार्य है। अधिकारी ने बताया है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद चालान किया गया है।
खबर है कि विवेक ओबेरॉय पर आईपीसी की धारा 188, 269, मोटर वीइकल ऐक्ट की धारा 129, 177 और एपेडमिक ऐक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। बता दें कि ये वीडियो वेलेंटाइन्स डे के दिन का है और वो अपनी पत्नी को लेकर घूमते नजर आ रहे हैँ।
विवेक ओबरॉय को लेकर मशहूर है कि वो काफी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। कुछ समय पहले वो पीएम मोदी की एक बायोपिक का हिस्सा बने थे। आप देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











