..................... Vivek Oberoi distances self from 'Mission Istanbul' | सुनील शेट्टी से खफा हुए विवेक - Hindi Filmibeat

सुनील शेट्टी से खफा हुए विवेक

By Staff

Vivek Oberoi
विवेक ओबेराय मिशन इस्तानबुल के निर्देशक अपूर्व लाखिया और निर्माता सुनील शेट्टी से खफा हो रखे हैं, क्योंकि विवेक को लगता है कि फिल्म में उसके मुकाबले जायेद खान को ज्यादा महत्व दिया गया है, जबकि वह जायेद से बडा स्टार है.

विवेक ने अपूर्व लाखिया और सुनील शेट्टी से वादा किया था कि वह 19 जुलाई को मिशन इस्तानबुल की प्रेस वार्ता में हिस्सा लेंगे, लेकिन इसके बावजूद वे इसमें शामिल नहीं हुए जबकि सुनील शेट्टी और अपूर्व लाखिया विवेक का इंतजार करते रह गये. ज्ञात हो कि विवेक ओबेराय दक्षिण अफ्रीका में कुमार तौरानी की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं.

सुनील और लाखिया की नाराजगी की यह भी वजह है कि एक तो विवेक वादा करके आया नहीं, दूसरे उसने इस बारे में व्यक्तिगत रुप से उन्हें बताना भी उचित नहीं समझा और विवेक के व्यावसायिक प्रबंधक अमित ने इसकी सूचना लाखिया के प्रचारक गोपा को संदेश देकर दी.

सुनील शेट्टी और अपूर्व लाखिया भी विवेक के असहयोग से नाराज हैं लेकिन जहां सुनील शेट्टी विवेक के खिलाफ खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं, वहीं लाखिया अपनी नाराजगी नहीं छुपा पा रहे हैं.

लाखिया ने कहा कि प्रेस वार्ता की तारीख विवेक के कहने पर निर्धारित की गई थी. लेकिन वह नहीं आया. लगता है, वह बहुत बडा स्टार हो गया है और उसे फिल्म के प्रचार करने की जरुरत नहीं रह गई है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X