सलमान खान - ऐश्वर्या राय को विवेक ओबरॉय ने अब दिया आशीर्वाद, बोले- 'भगवान उनका भला करे', Video Viral!

Vivek Oberoi Blessings for Salman- Aishwarya: सलमान खान, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय.. जब इन तीनों का नाम एक साथ आता है तो उस केस की याद आती है जो कि कई सालों पहले हुआ था।
सलमान खान आज भी विवेक को माफ नहीं कर पाए हैं। हालांकि अभी तक विवेक ओबरॉय से इन दोनों को लेकर सवाल किया जाता है। इस वक्त भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें विवेक ओबरॉय सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल विवेक किसी पॉडकास्ट पर हैं और सवालों के जवाब दे रहे हैं। इस दौरान जब उनसे एक शब्द में सवाल का जवाब देने के लिए कहा गया तो उन्होने कुछ ऐसा कहा कि आप हैरान हो जाएंगे।
भगवान उनका भला करे
विवेक ओबरॉय हमेशा की तरह काफी खुश नजर आ रहे हैं और किसी ने उनके सवाल किया था। सवाल में जब सलमान खान का नाम लिया गया तो विवेक ने कहा, ''भगवान भला करे।'' जब ऐश्वर्या राय का नाम लिया गया तो विवेक ने कहा, ''भगवान उनका भला करे।''
फिर अभिषेक बच्चन का नाम लिया तो विवेक ने कहा, ''स्वीटहार्ट.. बहुत अच्छा इंसान है।'' इसके बाद प्रियंका का नाम लिया तो उन्होने कहा, ''ओनली लव।'' पिता सुरेश ओबरॉय का नाम लिया गया तो उन्होने कहा, ''मेरे आदर्श।''
विवेक ओबरॉय का नाम लिया तो कहा, ''जिसकी व्याख्या ना की जा सके।'' इस तरह से विवेक ओबरॉय रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद विवेक ओबरॉय को लेकर लोगों ने कई बातें कहीं हैं। एक ने लिखा, ''यही कारण है कि आज वह जीवन में इतने सफल हैं।'' एक ने लिखा, ''विवेक ओबेरॉय सलमान खान को पापा बोलने वाला था।'' एक ने लिखा, ''करियर खत्म करने के बाद भी कितनी इज्जत दे रहे सलमान को, फैन हो गया सर आपका।''
एक ने लिखा, ''मैं विवेक का प्रशंसक नहीं हूं, लेकिन मैं उनसे 15 साल पहले दुबई में मिला था, वह विनम्र और दयालु हैं।'' एक ने लिखा, ''लाइफ में जीता है विवेक ओबरॉय।'' एक ने लिखा, ''इतनी मैच्योरिटी प्रेस कॉन्फ्रेंस लेने से पहले दिखाता तो अच्छा हुआ होता।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
विवेक, सलमान और ऐश्वर्या की कहानी
ये वो वक्त था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच लड़ाई हुई थी और दोनों का ब्रेकअप हो गया था। उसके कुछ समय के बाद विवेक ओबरॉय के साथ ऐश्वर्या राय का नाम जुड़ा था। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और रिश्ता काफी सीरियस हो रहा है।
ऐसे में जब सलमान खान को ये बात पता चली तो उनको काफी नागवार गुजरी। बतौर विवेक ओबरॉय सलमान खान ने रात में शराब के नशे में उनको कई बार कॉल किए और बहुत सारी गालियां दीं।
इसके बाद विवेक ओबरॉय ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस करते हुए सलमान खान की पोल खोली थी। वो दिन था और आज का दिन है.. विवेक सलमान कभी दोस्त नहीं बन पाए। विवेक ओबरॉय का करियर खत्म हो गया और उनको उतनी सफलता नहीं मिल पाई। सलमान खान आज भी विवेक के नाम को इग्नोर करते हैं।
ऐश्वर्या ने अभिषेक से कर ली शादी
कहा जाता है कि विवेक ओबरॉय के प्रेस कॉंफ्रेंस के बाद ऐश्वर्या ने भी उनसे रिश्ता खत्म कर दिया था जिसका दुख विवेक को आज भी है। अक्सर विवेक कहते सुना जाता है कि, जिन लोगों की वजह से उन्होने वो सब किया था वो भी धीरे धीरे गायब होते चले गए थे।
फिलहाल विवेक ओबरॉय शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं और परिवार के साथ काफी खुश हैं। फिलहाल आप देखिए विवेक ओबरॉय का ये पुराना वीडियो जिसमें वो सलमान और ऐश्वर्या का आशीर्वाद दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications














