विवेक ने फिर की सलमान की कॉपी

By Priya Srivastava

Vivek Oberoi's hair style just like Salman Khan
विवेक ओबरॉय अपनी आदतों से बाज नहीं आयेंगे। वे हमेशा ही मीडिया में बने रहने के लिए कोई न कोई नयी तरकीब तलाशने की कोशिश करते हैं। उनकी यही कोशिश होती है कि वह कुछ ऐसा करें ताकि मीडिया उनके बारे में अच्छा या बुरा लेकिन कुछ तो लिखे। इसी क्रम में उन्होंने इस बार फिर से कुछ नया गढ़ने की कोशिश की है।

हालांकि अभिनेता विवेक ओबरॉय की किस्मत इन दिनों उनका साथ नहीं दे रही है। उनके पास फिल्में तो है नहीं, साथ ही वे जो फिल्में कर रहे हैं। उनको बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिल रही है। इस वजह से वह बेहद परेशान भी है। फिलहाल उन्होंने केवल चर्चा में बने रहने के लिए अपने हेयर स्टाइल में बदलाव कर लिया है। उन्होंने जो अपना हेयरस्टाइल बनाया है, वह किसी स्टार की कॉपी है।

लोगों का कहना है कि फोटोग्राफर सुबी सैमुअल के साथ शूटिंग के लिए विवेक ने हेयरस्टाइल बनाया है। यह हेयरस्टाइल किसी और की नहीं बल्कि सलमान खान की फिल्म तेरे नाम की हेयरस्टाइल की कॉपी है। हालांकि अभी तक सल्लू की तरफ से इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। विवेक और सल्लू दोनों के ही प्रशंसकों को इस बात का इंतजार है कि इस चीज पर वे कैसे रियेक्ट करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X