Vivek Oberoi ने शादी के 14 सालो बाद शेयर की गुड न्यूज़, पत्नी संग रोमांटिक तस्वीरे देख लोग बोले- खुशी का माहौल

Vivek Oberoi New House

Vivek Oberoi New House: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। धनतेरस के मौके पर विवेक ओबेरॉय ने पत्नी प्रियंका के साथ नए घर में गृह प्रवेश किया है। इस दौरान दोनों ने घर पर पूजा रखी और एक बेहद खूबसूरत सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

गृह प्रवेश की इस तस्वीर में विवेक ओबेरॉय अपनी पत्नी पर जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। पूजा के बाद ली गई इस तस्वीर में विवेक अपनी पत्नी को बाहों में थामे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अभिनेता ने प्रिंटेड कुर्ता पहना हुआ है और एथनिक लुक में विवेक काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। वहीं बात करें उनकी पत्नी प्रियंका की तो वो गुलाबी साड़ी में बला से खूबसूरत और सिंपल अंदाज में खुश नजर आ रही हैं।

विवेक ओबेरॉय ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "14 सालों पहले अग्नि के सामने मैंने अपनी पत्नी प्रियंका को प्यार करने और साथ निभाने का वचन दिया था। आज धनतेरस के शुभ अवसर पर हम अपने बड़ो के आशीर्वाद के साथ अपने खूबसूरत से नए घर में प्रवेश कर रहे हैं। मैं इसके लिए ईश्वर का आभारी हूं। तुम्हारे बिना इस घर की फैंसी दीवारों का कोई अर्थ नहीं हैं। मेरे लिए तुम ही मेरा घर हो और यहीं मेरा दिल हमेशा रहेगा। शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं प्रिय।"

विवेक ओबेरॉय का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस उन्हें नए घर के लिए खूब बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही तमाम यूजर्स इस जोड़ी को भी काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में प्यारे प्यारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "खुशी का माहौल है आजकल।" तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, "हैप्पी धनतेरस।" इसके साथ ही तमाम यूजर्स उन्हें वेडिंग एनिवर्सरी भी विश कर रहे हैं।

Read more about: vivek oberoi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X