बॉलीवुड में एक बार फिर गैंगस्टर का बोलबाला, शिकार बने विवेक!

हम आपको बता दें कि विवेक ने खुद पर्दे पर शूटआउट एट लोखंडवाला और रक्त चरित्र में एक गैंगस्टर का रोल किया है, और अब खुद उन्हें गैंगस्टर रवी पुजारी के नाम से कॉल भी आया जिसमें उनसे 5 करोड़ की फिरौती मांगी गयी है।
बॉलीवुड के इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी गैंगस्टर ने किसी एक्टर को धमकाया हो। ऐसा पहले भी कई लोगों के साथ हो चिका है इससे पहले रितिक रौशन भी इस तरह के कॉल की रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। इस बार विवेक की बारी है। हम आपको बता दें कि रवी पुजारी पहले छोटा राजन के लिए काम करता था लेकिन कुछ समय बाद उसने खुद की अलग गैंग बना ली।


Click it and Unblock the Notifications











