अक्षय कुमार की राह पर चल पड़े ये एक्टर..शहीदों के लिए उठाया बड़ा कदम
विवेक ओबरॉय ने सीआरपीएफ के जवानों के लिए फ्लैट डोनेट किया है।जानिए पूरी खबर।
बॉलीवुड में एक्टर अक्षय कुमार हमेशा शहीदों की मदद के लिए आगे रहते हैं और उन्ही के नक्शेकदम पर अब एक्टर विवेक ओबरॉय भी चल पड़े हैं जो एक तरह से अच्छा भी है।
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने छत्तीसगढ़ में शहीद हुए जवानों के परिवारों को 25 फ्लैट्स देने का फैसला किया है। इसे लेकर पूरी लिस्ट जल्द ही जारी होगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सालियों ने सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन को निशाना बनाया था, जिसमें कई जवान शहीद हो गये थे।

शहीद जवानों के इन परिवारों को ये फ्लैट्स विवेक ओबेरॉय की रियल इस्टेट कंपनी कर्म की ओर से दिये जायेंगे। कंपनी ने इसके लिए सीआरपीएफ को पत्र लिखा है। ये फ्लैट्स अलग-अलग ऑपरेशन में शहीद जवानों हुए जवानों के परिवारों को मिलेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, शहीदों के परिवारों को अब तक 4 फ्लैट्स दिये जा चुके हैं और बाकी फ्लैट्स भी जल्द ही दिये जायेंगे।
ये एक तरह से देखा जाए तो बेहतरीन शुरूआत है और स्टार्स को वाकई शहीदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए ताकि बाकी भी इससे सीख लें। विवेक ओबरॉय के इस कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications