ऐश्वर्या राय, सलमान खान ट्विट पर विवेक ओबेरॉय ने मांगी माफी- ट्विट किया डिलीट
सोमवार को विवेक ओबेरॉय के एक ट्विट ने हंगामा मचा दिया। ऐश्वर्या राय के साथ अपने और सलमान खान के रिश्तों को टार्गेट करता विवेक ओबेरॉय का ट्विट लोगों को काफी भद्दा लगा। यहां तक कि महिला आयोग ने भी विवेक से इस बारे में जवाब मांगा था। बहरहाल, अब विवेक ओबेरॉय ने सभी से माफी मांगते हुए ट्विट को डिलीट कर लिया है।
विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर पर माफी मांगते हुए लिखा- कई बार एक मजाक किसी को चोट नहीं पहुंचाने वाला लगता है, हो सकता है वैसा दूसरे को ना लगे। मैंने 10 साल तक करीब दो हजार लड़कियों के बेहतर भविष्य के लिए काम किया है। मैं किसी महिला को अपमानित करने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं। मेरे meme से अगर किसी एक महिला की भी भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगता हूं। ट्वीट deleted..

बता दें, हालांकि एक न्यूज चैनल से बात करते हुए विवेक ओबेरॉय ने इस संबंध में माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया था। विवेक ने सीधे कहा था- मुझे माफी मांगने में कोई समस्या नहीं, लेकिन यह बताइए कि मैंने क्या गलत किया है? यदि मैंने कुछ गलत किया है तो मैं माफी मांगूगा, मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत किया है..
गौरतलब है कि सोमवार को लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल के संदर्भ में विवेक ओबेरॉय ने तस्वीर शेयर किया था। जिसमें पहली फोटो में ऐश्वर्या राय सलमान खान के साथ दिख रही हैं, तो दूसरी फोटो में विवेक ओबेरॉय के साथ.. और तीसरी फोटो में वो अभिषेक बच्चन के साथ दिख रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर कर एक कैप्शन भी लिखा है- ये बस क्रिएटिविटी है, इस पर राजनीति नहीं. बस लाइफ है..


Click it and Unblock the Notifications
