अक्षय तृतिया के दिन विवेक ऑबरॉय के घर आई नन्ही परी
विवेक ऑबरॉय और उनकी पत्नी प्रिंयका के घर आज बेटी हुई है। विवेक ऑबरॉय और प्रिंयका बेटी के जन्म से बेहद खुश हैं। विवेक ऑबरॉय ने स्टेटमेंट के जरिये बताया कि वो अपनी बेटी के जन्म से बेहद खुश हैं और अब उनका परिवार पूरा हो गया है।

विवेक ने कहा हम खुश हैं ये बताते हुए कि हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है। हमारा परिवार अब पूरा हो गया है। बेटियां हमेशा ही काफी स्पेशल होती हैं। प्रियंका और मैं बहुत खुश हैं अपनी बेटी का स्वागत करते हुए। मां और बेटी दोनों ही स्वस्थ्य हैं। मैं सभी फैंस को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद देता हूं।
प्रियंका अपनी बेटी के जन्म के दौरान अपने जन्मस्थान बैंगलोर मे थीं। विवेक भी अपनी बेटी के जन्म के दौरान बैंगलोर पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications











