..................... ऐश्वर्या राय का नाम सुनते ही चुप हो गए विवेक ओबरॉय, चौंका देगा अभिनेता का जवाब! Vivek Oberoi became silent after hearing the name of Aishwarya Rai, Actor's answer will surprise you! - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या राय का नाम सुनते ही चुप हो गए विवेक ओबरॉय, चौंका देगा अभिनेता का जवाब!

vivek oberoi, aishwarya rai bachchan

एक दौर था जब विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर कई तरह की बातें की जातीं थीं। उस दौरान सलमान खान के साथ ब्रेकअप के बाद ऐश का नाम विवेक से जुड़ रहा था। सभी जानते हैं कि किस तरह से सलमान खान और विवेक ओबरॉय की लड़ाई हुई और विवेक ने प्रेस कॉंफ्रेंस करते हुए कुछ ऐसा कर डाला जिसका पछतावा उनको आज भी है। लेकिन विवेक ने हाल ही में फिर से कुछ ऐसा कर डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है और लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं।

दरअसल विवेक ओबरॉय ने ऐश्वर्या राय का नाम सुनते ही ऐसा रिएक्शन दिया है जो कि खबरों का हिस्सा है। उन्होने अभिनेत्री को लेकर किसी भी तरह की बात करने से साफ इंकार कर दिया है।

विवेक एक इंटरव्यू दे रहे थे और उनसे पूछा गया था कि, क्या वो अपने और ऐश्वर्या राय के संबंध को लेकर बात करना चाहेंगे? इसपर विवेक ने कहा कि, ''वह इस सवाल का जवाब नहीं देंगे क्योंकि वो सब कब का खत्म हो चुका है और इस पर धूल पड़ चुकी है।''

विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय

विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय

इसके बाद लगातार विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय को लेकर बातचीत हो रही है और यूजर्स इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि उसी समय से सलमान खान ने विवेक ओबरॉय को माफ नहीं किया है जबकि उन्होने कई बार सलमान खान से पब्लिक में माफी मागी है।

अभिषेक बच्चन से शादी की

अभिषेक बच्चन से शादी की

फिलहाल वो शादी कर चुके हैं और उन्होने प्रियंका अल्वा को अपना हमसफर बनाया है। बात करें ऐश्वर्या की तो उन्होने अभिषेक बच्चन से शादी की थी।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

अभिनेता लगातार किसी ना किसी प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहते हैं। वर्कफ्रंट पर वो आखिरी बार सुनील शेट्टी के साथ 'धारावी बैंक' में नजर आए थे लेकिन अब रोहित शेट्टी की एक फिल्म से उनका नाम जुड़ रहा है।

 अभिनय से जान फूंक देते हैं

अभिनय से जान फूंक देते हैं

विवेक ओबरॉय की फिल्मों को लेकर उनके फैंस अक्सर इंतजार करते हैं और कहा जाता है कि वो हर फिल्म में अपने अभिनय से जान फूंक देते हैं।

 शानदार कलाकार हैं

शानदार कलाकार हैं

हालांकि कुछ विवादों के चलते उनको कई प्रोजेक्ट्स नहीं मिले हैं लेकिन सभी जानते हैं कि वो शानदार कलाकार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X